khabar abhi tak

रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले नरसिंहपुर स्टेशन के निकट निर्माणधीन आरओबी का मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त, मध्य वृत्त, मुम्बई मनोज अरोरा द्वारा संरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। इस आरओबी के बनने से स्टेशन के पास बने लेवल क्रॉसिंग गेट न.278 को बंद करके शहर का यातायात रेल ओवर ब्रिज के माध्यम से स्टेशन के दोनों छोरों पर आना-जाना कर सकेगा। निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा आयुक्त ने इस आरओबी को रेलवे मानकों के अनुसार बनाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीआरएस के साथ पमरे मुख्यालय से मुख्य ब्रिज इंजीनियर एलपी सिंह, उप मुख्य इंजीनियर ब्रिज लाइन अनिल अग्रवाल एवं मंडल अभियंता (दक्षिण) आलोक कुमार वर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर मनोज कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak