khabar abhi tak

पोर्टल के रिक्त पदों पर ही होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति


तबादले के बाद विभाग की नई कवायद, सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मंगाए, दो चरणों में होगी नियुक्तियां

जबलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के बाद अब विद्यालयों में रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों में चालू शैक्षणिक सत्र में रिक्त पदों के विरुद्ध ऑनलाइन माध्यम से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्यवाही जीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। नियुक्ति की यह कार्यवाही दो चरणों में होगी और पोर्टल रिक्त घोषित पदों के विरुद्ध ही नियुक्तियां की जा सकेंगी।

ऐसा है तारीखवार शेड्यूल

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षक के आवेदन बुलाने के लिये रिक्त पदों की जानकारी एजुकेशन पोर्टल -3.0 के अंतर्गत जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित की गयी हैं। इन घोषित रिक्त पदों के विरुद्ध ही शासकीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकेगी। अतिथि शिक्षक के पहले चरण की प्रोसेस 26 जून से शुरू हो गयी है। अतिथि शिक्षक की उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण एक से 3 जुलाई तक किया जायेगा। पोर्टल पर दूसरे चरण की संभावित समय-सारणी 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षक की कार्यवाही पूर्णत: ऑनलाइन है, किसी भी अतिथि शिक्षक को ऑफलाइन नियुक्त नहीं किया जायेगा। विभाग ने कहा है कि अतिथि शिक्षक चयन व्यवस्था के विस्तृत दिशा-निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल - 3.0 पर देखे जा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak