khabar abhi tak

उड़द के कम दाम से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, देखें वीडियो


जबलपुर-पाटन-कटंगी मार्ग पर लगी वाहनों की कतार

जबलपुर। उड़द के दाम कम मिलने से परेशान किसानों ने मंगलवार की दोपहर कृषि उपज मंडी के सामने चक्का जाम कर दिया। इससे कटंगी और पाटन मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लगी देखकर मौ।के पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने किसानों को आश्वासन दिया।

किसानों ने कृषि उपज मंडी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों के साथ धोखा हो रहा है। कमीशनबाजी और दलाली की वजह से उन्हें उड़द का दाम नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak