khabar abhi tak

दांत से ' कतर खाई ' पत्नी की नाक, प्रेमी के घर देखकर पति का बरपा गुस्सा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से चबा डाली। पति का यह कारनामा उस समय हुआ है, जब उसने पत्नी को उसके प्रेमी के घर देख लिया था। 

यह वारदात हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। गांव में रहने वाले रामखेलावन की शादी करीब 10 साल पहले पूजा देवी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। 

पति को थी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी

पूजा देवी का गांव के ही सुशील कुमार से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। पति रामखेलावन को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसने पत्नी को कई बार समझाया और प्रेमी से संबंध खत्म करने के लिए कहा। बावजूद इसके, पूजा देवी चोरी.छिपे सुशील से मिलती रही और फोन पर बातचीत भी करती थी।

प्रेमी के घर पर मिली पत्नी

बुधवार शाम पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील के घर मिलने पहुंची। इसकी भनक लगते ही रामखेलावन भी वहां जा पहुंच गया। वहां उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी के मना करने पर वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दांतों से पत्नी की नाक काट ली और वहां से फरार हो गया।

प्रेमी ने पहुंचाया थाने, महिला को किया लखनऊ रेफर

वारदात के बाद पूजा देवी का प्रेमी सुशील कुमार ने घायल महिला और उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूजा को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत अब स्थिर हैए जबकि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak