एएसपी ने दो टूक कहा- नगर निगम की निर्माण साइडों पर टूट रही यातायात की चाल

आरटीओ की 259 वाहनों की सूची पर 50 वाहन जब्त

जबलपुर।  नगर निगम की निर्माण साइडों की वजह से भीड़ बढ़ते यातायात का जाम लगना आम बात हो गई है। हमारी कोशिश है कि नगर निगम से बातचीत करके इसका हल निकले। यह कहना था यातायात की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे का। एएसपी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक में सुधार सुरक्षा और 15 साल पुराने वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए आगामी एक जून से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यातायात के नियमों को पूरा नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें 15 साल पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा, जो सड़क पर दौड़ रहे हैं। एएसपी का कहना है कि इसके लिए आरटीओ से एक सूची मांगी गई थी। आरटीओ ने 259 वाहनों की सूची दी है, जो 15 साल से पुराने हो चुके हैं। इसमें पुलिस ने छानबीन करते हुए 50 वाहनों को जब्त किया है।

संयुक्त रूप से करनी होगी कार्रवाई

एएसपी ने बताया कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी का संयुक्त प्रयास जरूरी है। केवल यातायात के भरोसे यह कार्रवाई नहीं हो सकती है। आरटीओ, यातायात, नगर निगम सहित आम जनता को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

निर्माण कार्य बन रहे बाधक

एएसपी ने नगर निगम पर निशाना लगाते हुए बताया है कि शहर में कई जगहों पर निगम के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे भीड़ के दबाव में जाम के हालात बन रहे हैं। इसमें यातायात की कोशिश जारी है कि वे नगर निगम से बातचीत करके उन जगहों को चिन्हित करें और निगम आवश्यक सावधानी बरत कर यातायात को प्रभावित होने से बचा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post