khabar abhi tak

जबलपुर : 2 सगे भाइयो समेत 4 लोगो ने मिलकर किशोर को उतारा मौत के घाट


जबलपुर।
चार आरोपियों ने मिलकर एक किशोर की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की पुराने विवाद  को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार है। जानकारी के मुताबिक रांझी थाना के पुरानी मोहनिया छेत्र में 17 वर्षीय साहिल ठाकुर का विवाद कुछ माह पहले  शुभम कुशवाहा और सचिन कुशवाहा से हुआ था। इसी बात को लेकर इन दोनो भाइयो के अलावा सौरभ और गौरव ने मिलकर चाकू से हमला कर साहिल की हत्या कर दी है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak