khabar abhi tak

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे रेसलर्स...गृह मंत्री से मुलाकात के बाद काम पर लौटे थे सभी


आज बुधवार को रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने उनके निवास स्थान पहुंचे। जानकारी के मुताबिक दोनों ने रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं कुछ और पहलवान मंत्री के घर पहुंच सकते हैं। इसके पहले केंद्रीय मंऋी अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा था कि सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार है। इससे पहले 24 जनवरी को खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बातचीत हुई थी और पहलवानों ने आंदोलन खत्म कर दिया था।

गृह मंत्री से मीटिंग के बाद काम पर लौटे थे रेसलर्स

इसके पहले 4 जून को रेसलर्स ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद बाद बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने वापस अपनी रेलवे की ड्यूटी जॉइन कर ली थी। जिसके चलते खाप और किसान नेता नाराज हो गए थे। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak