khabar abhi tak

कूनो नेशनल पार्क में आज फिर 2 चीतों की मौत...अब तक ज्वाला के 3 शावकों ने तोड़ा दम

 


श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में आज फिर 2 और चीतों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के 2 शावकों की फिर मौत हो गयी है। इससे पहले मंगलवार को एक शावक ने दम तोड़ दिया था। चीता ज्वाला ने बीते महीने 4 शावकों को जन्म दिया था। जिनमे से 3 शावको की मौत हो गयी है।

लगातार हो रही मौतें बनी चिंता का विषय

कूनो नेशनल पार्क में लगातार हो रही चीतों की मौत से प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। उल्लेखनीय है कि नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। जिनको  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। लगातार हो रही इन मौतों के बाद कूनो में  चीतों की संख्या 18 रह गई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak