khabar abhi tak

जुएं के विवाद पर देर रात चली दनादन गोलियां...एक की मौत


जबलपुर।
बीती रात 2 पक्षों के बीच ताबडतोड फायरिंग हो गई। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। बेलखेड़ा पुलिस  के मुताबिक पिपरिया गांव के नजदीक में चल रहे जुआं खिलाने की लड़ाई को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़े गए। जिसमें हरदुआ निवासी दस्सू सिंह लोधी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक का एक साथी हरदुआ निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 2 अलग-अलग गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर ताबडतोड फायरिंग करना शुरू कर दी। इस दौरान एक गुट का संतोष लोधी अपने घर की ओर जा रहे थे। दस्सू लोधी ने संतोष लोधी के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं जैसे ही यह खबर पिपरिया निवासी संतोष के गुट को लगी तो उन्होंने मौके पर दस्सू और यशवंत के साथ मारपीट कर दी।

हिरासत में आरोपी

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिन्होंने घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। जहां आज सुबह दस्सू सिंह लोधी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को पकडकर पूछताछ शुरू कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak