khabar abhi tak

युवक की गोली मारकर हत्या... कई अपराधिक मामले थे दर्ज

जबलपुर। देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्द थे।इस मामले मे मेट्रो अस्पताल पहुंचने पर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस को मेडिकल कॉलेज में मौजूद 26 वर्षीय आकाश दुबे निवासी पुरानी बस्ती करमेता ने बताया  कि वह प्राईवेट काम करता है। मानस उपाध्याय उसका दोस्त है । मानस उपाध्याय से एक सप्ताह पहले राजा सोनी का शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था तब राजा सोनी ने मानस उपाध्याय को देख लेने को कहा था। बीती रात वह राजेश  पटैल के घर के आगे गली के पास खड़ा था। एवं मानस उपाध्याय राजेश पटैल के घर के सामने खड़ा था तभी राजा सोनी, राजेश पटैल के घर के सामने आया और मानस उपाध्याय को देखते ही जान से खत्म करने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली मानस उपाध्याय के पेट में लगी गोली लगते ही मानस उपाध्याय गिरकर  बेहोश हो गया था जिसे तुरंत  इलाज हेतु साथी चंदन दुबे की मदद से  मेट्रो अस्पताल ले गया था। मेट्रो अस्पताल  से मेडिकल कॉलेज हेतु रेफर किए जाने पर एंबुलेंस से मानस उपाध्याय को मेडिकल कॉलेज लाया था। जहा उपचार के दौरान 24 वर्षीय मानस उपाध्याय निवासी करमेता मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में सरगर्मी से तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही शव को पंचनामा कार्रवाई पीएम हेतु भिजवाया गया।

      

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak