khabar abhi tak

नगर निगम ने तेज की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही... कल अवकाश में भी खुलेंगे कैश काउंटर

 

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इस अभियान को और गति प्रदान करने आज निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने राजस्व अमले को निर्देशित किया। इस संबंध में उन्होंने यह भी बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए गुरूवार अवकाश दिवस में भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रहेगें जहॉं पर करदाता जाकर आसानी से बकाया करों की राशि जमा कर सकेगें। इस संबंध में उपायुक्त पी.एन. सनखेरे ने बताया कि आज वार्ड क्रं. 26 गोविन्द बल्लभ पंत में घनश्याम तिवारी पर  बकाया राशि 2 लाख 18 हजार 613,  राजाराम  पुरुषोत्तमदास  रंगलाल  रावत बकाया राशि 77 हजार 460, वार्ड क्रं. 30 पं. दीनदयाल उपाध्याय में भानुप्रताप सिंह सिसोदिया पर बकाया राशि 24 हजार 584,  महेन्द्र कुमार नागेश बकाया राशि 25 हजार 112, संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत 5 कुर्की की कार्यवाही की गयी.  वही संभाग क्रमांक 4, संभाग क्रमांक 5, संभाग क्रमांक, संभाग क्रमांक 13, संभाग क्रमांक 11 में  बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्यवाही की गयी। 

खजाने में जमा हुए  1 करोड़ 2 लाख रूपए

इसके अलावा सभी संभागों में कुल 120 बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गयी। कुर्की कार्यवाही के दौरान ही 65 करदाताओं ने बकाया करों की राशि जमा की, शेष करदाताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे ने बताया कि आज सम्पत्ति कर में 70 लाख रूपये, जल कर में 12 लाख, डोर टू डोर में 5 लाख, एवं 15 लाख रूपये लायसेंस एवं अन्य से प्राप्त हुए, कुल 1 करोड़ 2 लाख रूपये निगम खजाने में जमा हुए। कार्यवाही के दौरान सभी संभागों के संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहिता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak