khabar abhi tak

637 करोड़ में बिकी खरगोश की मूर्ति, बनी दुनिया की सबसे महंगी कलाकृति


3 फीट ऊंची इस आकृति को अमेरिकी कलाकार जेफ कूंस ने बनाया
एजेंसी। रैबिट यानी खरगोश की कलाकृति ने नीलामी में रेकॉर्ड बना दिया है। इसे नीलामी में 91.1 मिलियन डॉलर यानी करीब 637 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। अमेरिकी कलाकार जेफ कूंस द्वारा बनाई गई यह रैबिट की आकृति स्टील की है। पिछले सारे रेकॉर्ड तोड़कर यह जीवित कलाकार द्वारा बनाई गई सबसे महंगी कलाकृति बन गई है। मात्र 3 फीट ऊंची इस आकृति की बोली लगाई गई थी। कूंस के बिना चेहरे वाले च्रैबिटज् की कीमत का अंदाजा 5 से 7 करोड़ डॉलर लगाया था, लेकिन जीतने वाली बोली 8 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई, जिसकी अंतिम बिक्री मूल्य 91,075,000 डॉलर थी। मूर्ति में खरगोश में हाथ में एक गाजर की सी आकृति भी है। नीलामी के पहले इस आकृति को 20वीं सदी की कला में सबसे प्रतिष्ठित कलाकृति बताया गया था। नीलामी घर की वेबसाइट पर बिक्री के प्रिव्यू में लिखा गया, आकृति में चेहरे की कमी इसे रहस्यमयी बना देती है, फिर भी इसका रूप मजेदार और चंचलता पैदा करता है। इसे आर्ट डीलर रॉबर्ट मनूचिन ने खरीदा है। वह अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन मनूचिन के पिता हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak