जबलपुर। ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले एकयुवक का पिकअप वाहन चलाने के लिए लिया और उसे हड़प लिया। वाहन मालिक को संदेह है कि उसका वाहन चोरी-छिपे बेच दिया गया है, जिससे आरोपी व्यक्ति टालमटोली कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दीक्षितपुरा निवास सौरभ श्रीवास ने लिखित शिकायत की कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसने 1 मार्च 2025 को अपने ड्रायवर विपिन कुमार काछी को अपना महिन्द्रा पिकप वाहन जिसका नम्बर एमपी 20 जीबी 3221 सफेद कलर का 2019 माडल को चलाने के लिए ड्रायवर से आधारकार्ड एवं घर जाकर सही पता मिलान कर दिया था। वह उसकी पिकप गाडी वापस नहीं कर रहा हैै। पूछने पर गाडी चल रही है बताता है। 17 जून 2025 में उसके मोबाईल नम्बर पर नागपुर ट्राफिक पुलिस का उसकी गाडी महिन्द्रा पिकप का 500 रूपये का चालान होने का एक मैसिज आया। उसे पता चला की उसकी गाडी नागपुर में चल रही है। फिर अपनी गाडी वापस लेने हेतु विपिन कुमार काछी को फोन कर कहा कि तुम मेरी गाडी लेकर गये हो, वह नागपुर में है। लाकर दो। विपिन द्वारा एक दो दिन में लाकर दे दूंगा, बोल रहा था। ड्रायवर विपिन को लगातार फोन करने पर बस यही बात दोहराता है कि आपका वाहन आज कल लाकर वापस कर दूंगा। उक्त पिकप वाहन को उसने एयू स्माल फायनेंस बैंक से फायनेंस कराया था। जिसकी किस्त 17500 रूपये प्रतिमाह है। पिकप वाहन ड्रायवर द्वारा वापस नहीं कर रहा है। उसे संदेह है कि उसने उसका उक्त पिकप वाहन किसी को बेच दिया है। ड्राईवर विपिन काछी के घर जाकर भी अपना वाहन वापस करने बोला जो आज कल कर दूंगा कहता है और फोन लगाने पर बात नहीं करता घर पर भी नहीं मिल रहा है। ड्रायवर विपिन कुमार काछी द्वारा अमानत में खयानत का अपराध उसकी वाहन खुर्दबुर्द कर दिया है।