khabar abhi tak

पूर्व विधायक की कार की टक्कर से विद्युत कर्मी की मौत, मोटरसाइकल से घर लौटे वक्त हादसा

मंडला। मंडला के बिछिया स्थित ग्राम सिझोरा में देर रात पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार ने बाइक सवार युवक श्रीराम साहू को टक्कर मार दी। हादसे में श्रीराम साहू की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब श्रीराम साहू मोटर साइकल से अपने घर लौट रहा था। 
                                   पुलिस के अनुसार श्रीराम साहू उम्र 31 वर्ष विद्युत मंडल में मीटिर रीडिंग का काम करता रहा, वह देर रात मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकला, जब वह सिझोरा से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आई कार ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही श्रीराम साहू मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरा, जिससे उसके सिर,चेहरे व सीने में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, इस बीच कार सवार युवक भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने श्रीराम साहू को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर  डाक्टरों ने भी श्रीराम को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया, जो पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की बताई जा रही है। पुलिस अब कार सवार युवकों की तलाश में जुटी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak