जबलपुर. शहर में पिछले कुछ दिनों से दुकानों में आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी आई है. इसी क्रम में बेलबाग क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। कंट्रोल रूम को रात करीब 1:05 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। इस घटना में लाखों रुपये का किराना सामान जलकर नष्ट हो गया.
बताया जाता है कि दमकल कर्मियों ने अग्रवाल किराना दुकान में आग लगने पर दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकान संचालक के अनुसार, वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। रात लगभग 1 बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है।
