khabar abhi tak

कार सवार बदमाशों ने किया कारोबारी का अपहरण, दुकान के विक्रयनामें पर कराए हस्ताक्षर

जबलपुर। मझौली के कटाव स्थित फार्म हाउस से मोनू रैकवार को कार से आए बदमाशों ने अपहरण कर बुरी तरह मारपीट की, यहां तक कि दुकान के बेचनामें पर धमकी देते हुए हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद घर पहुंचकर मोनू की पत्नी सहित अन्य परिजनों के गवाही में भी हस्ताक्षर कराकर भाग निकले। इस मामले की शिकायत पीडि़त मोनू ने रांझी थाना पहुंचकर की, जिसपर पुलिस ने विवेक सतनामी व उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज क र तलाश शुरु कर दी है। 

                                     पुलिस को शिकायत देते हुए मड़ई मस्जिद के समीप रहने वाले मोनू रैकवार उम्र 46 वर्ष ने बताया कि वह बकरी मुर्गी पालने का काम करता है लगभग 7 माह पूर्व वह एवं विवेक सतनामी कटाव धाम मझौली में एक फार्म  हाउस किराये में लिये थे जिसमें दोनों बकरी मुर्गी खरीदने बेचने का काम कर रहे थे, कारोबार के दौरान दोनों को घाटा लग गया। घाटा लगने के बाद विवेक सतनामी उसके पास हिसाब किताब करने नहीं आया था। बीते दिन कटाव धाम फार्म हाउस पर था उसी समय अभिषेक घाटे और अन्य 3 लोग टाटा सफारी गाड़ी क्रमांक एमपी 20 के एन 0111 से उसके फार्म हाउस में आये और बोले कि तुम्हें विवेक सतनामी ने बुलाया है, उसने कहा कि अभी काम कर रहा है तथा जाने से मना किया तो  चारों उसे जबरदस्ती गाड़ी मेें बैठा लिये और गाड़ी के अंदर उसके साथ गाली गलोज कर हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसका मोबाइल अपने पास रख लिये तथा उसके बस स्टेण्ड स्थित विवेक सतनामी के आफिस में ले गए। जहां पर मोनू के साथ विवेक उसके साथियों ने बुरी तरह मारपीट की। फिर विवेक सतनामी अपने साथ उसी टाटा सफारी में बैठाकर उसे डरा धमका कर सफारी कार से अम्बेडकर चौक के आगे तहसील  कार्यालय के पास  मेन रोड में एक शपथ पत्र विक्रेता के पास  लेकर गया और जबरदस्ती उसके मड़ई स्थित 264 वर्गफिट में बनी दुकान को एफीडेविट के माध्यम से विक्रयनामा लिखवाकर उससे हस्ताक्षर करा लिया।

पत्नी व साली के गवाही में कराए हस्ताक्षर-

विवेक व उसके साथी रात लगभग 9-30 बजे मोनू के घर पहुंचे। यहां पर मोनू की पत्नी भूमा रैकवार, साली प्रियंका बर्मन को डरा धमकाकर शपत्र पत्र की गवाही में हस्ताक्षर करा लिया है और कुछ दूर जारक पुन: विवाद कर गाली गलौज करते हुये सभी टाटा सफारी से भाग गये। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak