khabar abhi tak

जॉय एजुकेशन सोसाइटी को वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने नगर निगम ने जारी किया नोटिस



जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर की विकास प्रक्रिया और सरकारी संपत्तियों के सुव्यवस्थित प्रबंधन के तहत, नगर निगम ने जॉय एजुकेशन सोसाइटी को लीज पर दी गई भूमि के संबंध में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की है। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवंटित भूमि का उपयोग तय की गई शैक्षणिक शर्तों के अनुसार ही हो रहा है। सोसाइटी को अपना पक्ष रखने और सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर दिया गया है। नगर निगम के संपदा विभाग के अनुसार, यह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है जहाँ समय-समय पर लीज शर्तों की समीक्षा की जाती है। सोसाइटी के पदाधिकारियों को 13 मार्च 2026 को आयुक्त कार्यालय में आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने कार्यों और दस्तावेजी प्रमाणों के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर सकें। 13 मार्च तक यदि वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाते हैं तो नगर निगम द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak