khabar abhi tak

जबलपुर : केंद्रीय रेलवे अस्पताल के आईसीयू में भड़की आग, मची अफरातफरी

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के केंद्रीय अस्पताल जबलपुर में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में एसी के कंप्रेसर से गैस रिलीज होने से आग लग गया। इस घटना से वहां भर्ती मरीजों, उनके परिजनों व स्टाफ में अफरातफरी मच गई. लेकिन रेल कर्मचारियों की सतर्कता व तत्परता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 31 जनवरी मंगलवार की सुबह अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी कंप्रेसर से अचानक गैस लीक होने लगी, जिसमें आग भड़क उठी. घटना की जानकारी तत्काल ही सुरक्षा गार्डों ने आरपीएफ को दी। आरपीएफ के एएसआई धीरज कुमार तुरंत ही घटना की जानकारी लगते ही स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे और रेल कर्मचारियों ऋषभ शर्मा तथा जोगेंद्र विश्वकर्मा के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. सि दौरान आईसीयू प्रभारी श्रीमती रीता पटेल भी मौजूद रहीं. इस घटना से थोड़ी देरे के लिए हड़कम्प मचा रहा, लेकिन रेलवे अस्पताल की सतर्कता से बड़ा हादसा समय रहते टाल दिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak