khabar abhi tak

प्रशासन की सारी कवायद फेल, ठंड से मौत !


जबलपुरं।
बेसहारा, निराश्रित और बेबस लोगों को आश्रयस्थल पहुंचाने की नगर निगम की सारी कवायद फेल साबित हो रही है। आज भी फुटपाथ और सड़क किनारे लोग सो रहे हैं, जिसमें अनजान व्यक्ति ठंड से घिर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला घमापुर में सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

घमापुर थाना प्रभारी इंद्रा ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को रामनारायण सेंगर निवासी सिद्धबाबा वार्ड बल्दीकोरी की दफाई ने सूचना दी थी कि वह आज सुबह लगभग 7 बजे टहले के लिये राम मंदिर तरफ गया था। ज्ञान भारती सकूल के गेट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40-45 वर्ष का मृत अवस्था में पड़ा था। वह भिखारी जैसा लग रहा था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 

गौरतलब है कि नगर निगम के आश्रय स्थल पर ठंड से लोगों को बचाने के लिए स्थल संचालक को क्षेत्र से लोगों को स्थल लाने के आदेश हैं। इसमें पूर्व में निगम अफसरों ने भी सड़क पर सो रहे लोगों को उठवाकर आश्रय स्थल भेजा था लेकिन यह कुछ ही दिन चल सका और उसके बाद सारी कवायद फेल हो गई है। प्रशासनिक बेरूखी से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak