khabar abhi tak

सिविल लाइन में ' शेफ ' को चाकू अड़ाकर लूटा


जबलपुर।
सिविल लाइन के पुराना आरटीओ ग्राउंड के पास रात तीन बजे स्कूटर सवार लड़कों ने अधारताल में रहने वाले एक शेफ को लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि अधारताल निवासी मनोज कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करता है। 25 दिसंबर की रात वह अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था। रात लगभग 3 बजे जैसे ही पुराना आरटीओ ग्राउण्ड से लगे बासिंग सेंटर वाले गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक स्कूटी में अज्ञात लड़के उसकी एक्टिवा गाड़ी रोके। उनमें से एक लड़के ने चाकू दिखाकर बोला जितने पैसे हैं निकालो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। उसने आना कानी किया तो एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके वायें पैर के घुटने के पास चोट पहुंुचा दी। युवक ने उसकी जेब में रखे 5 हजार रूपये और चिल्लर निकाल लिए। फिर तीनों लड़के भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak