khabar abhi tak

एमपी : 20 हजार की रिश्वत लेते एएसआई को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रीवा. लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शनिवार 30 अगस्त की देर शाम सीधी जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में मझौली थाना परिसर से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कमलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया.

लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र दुबे ने बताया कि ग्राम टेकर निवासी पंकज तिवारी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने अपने चेक से संबंधित जानकारी पाने के लिए आरटीआई लगाई थी, लेकिन जानकारी देने के एवज में एएसआई कमलेश त्रिपाठी द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी.

लोकायुक्त टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि रिश्वत की मांग वास्तविक है.इसके बाद शनिवार को शाम करीब 7 बजे ट्रैप की कार्रवाई की गई. जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की राशि ली, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सीधी के सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ की प्रक्रिया चलती रही. लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी रात जारी रहेगी और आरोपी से अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जाएगी.

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे साफ संदेश गया है कि अब रिश्वतखोर बच नहीं पाएंगे.वहीं, शिकायतकर्ता पंकज तिवारी ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि न्याय की उम्मीद के साथ की गई शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें हिम्मत दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak