khabar abhi tak

पति ने बीवी को सवा 2 लाख रुपए में बेचा, खरीदारों ने महिला को बंधक बनाकर किया मारपीट

 
जौनपुरयूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी बीवी को 2 लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया। खरीदारों ने महिला को बंधक बनाकर किया ये काम

मामला महराजगंज थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अनुसूचित जाति की 34 साल की शोभावती ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर के रहने वाले राजेश के साथ हुई थी। उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। राजेश नशे का आदी है और उसका किसी दूसरी महिला से भी संबंध बना रखे थे। पीड़िता ने बताया कि नशे के लिये करीब डेढ़ वर्ष पहले आरोपी ने उसे बेच दिया था। चार फरवरी को खरीददारों के चंगुल से वह बच कर भाग निकली। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले पूर्व राशन कार्ड बनवाने के बहाने उसका पति राजेश उसे बदलापुर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के यहां ले गया फिर उसे वहीं उनके हाथों 2.20 लाख रुपये में बेच दिया। विरोध करने पर अशोक कुमार और उसके साथियों ने असलहे के बल पर धमाकाया और वहीं पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। कुछ समय बाद शोभावती का भाई गुड्डू एक दिन ससुराल पहुंचा तो पीड़िता का पति राजेश ने कह दिया कि उसकी बहन बच्चों के साथ कहीं भाग गई।

इस बात पर गुड्डू को विश्वास नहीं हुआ और शंका होने पर गुड्डू थाने गया, लेकिन उसकी थाने पर सुनवाई नहीं हुई। मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शिल्पी की अदालत में पहुंचा तो न्यायाधीश ने संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से पीड़िता के पति राजेश, खरीददार अशोक, मुंशी हरिजन और एक अज्ञात के खिलाफ बेचने, मारपीट, चोट पहुंचाने, षड्यंत्र रचने, धमकी देने समेत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को आदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak