khabar abhi tak

MP Budget Session: बजट सत्र का दूसरा दिन, विधानसभा में सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, फिर...

 


भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट (Economic Survey and Supplementary Budget) पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद, राज्यपाल मंगू भाई पटेल के सोमवार को दिए गए अभिभाषण पर सदन में चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस विधायक लगातार विरोध जता रहे हैं। विपक्ष प्रदेश में चल रहे घोटालों, भ्रष्टाचार और मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने में जुटी है। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हुई।

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन

बजट सत्र के दूसरे दिन आज सदन में दो महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भी लाए गए। बीजेपी विधायक अजय विश्नोई जबलपुर जिले में धान उपार्जन में अनियमितताओं को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव (MP Budget Session 2025) दिया। इसके अलावा कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह सिवनी जिले के भीमगढ़ जलाशय से सिंचाई के लिए पानी न मिलने की समस्या पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पेश किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के विरोध पर मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। विश्वास सारंग ने कहा है, "कांग्रेस मीडिया में छपने और फोटो अपॉर्चुनिटी के लिए विधानसभा का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कांग्रेस को सदन में चर्चा में शामिल होना चाहिए। कांग्रेस नेता केवल पेपर में छपने के लिए विरोध जता रहे हैं।"बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक कंचन तन्वे, सोहनलाल बाल्मीक और प्रदीप लारिया ने प्रदेश में खेलों को लेकर सवाल किया। इस सवाल के जवाब में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "हमारी सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। पंचायत-नगरीय क्षेत्रों में आयोजित खेल गतिविधियों में समन्वय किया जाएगा। इसके आधार पर एक साथ खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा स्टेडियम रखरखाव को लेकर बजट की व्यवस्था कराई जा रही है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak