khabar abhi tak

मैहर में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों का प्रशासन ने ढहाया मकान... प्रशासनिक टीम के सामने घर वालों ने जोड़े हाथ


मैहर में 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपियों का आज प्रशासन द्वारा मकान जमींदोज कर दिया गया है। आज शनिवार को प्रशासनिक टीम द्वारा पहले आरोपी रवि कुमार का मकान तोड़ा गया इसके बाद दूसरे आरोपी अतुल कुमार बढोलिया का मकान ढहाने पहुंची, इसी दौरान आरोपी के परिवार की महिला प्रशासनिक टीम के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गयी।

परिजनों ने लगाया फंसाने का आरोप

कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिवार वालों ने बताया की वारदात के समय उनका बेटा ड्यूटी पर था। उसे फंसाया जा रहा है। परिजनों ने कहा कि पहले मामले में पूरी जांच की जाए इसके बाद बुलडोजर चलाया जाए। हालांकि प्रशासन ने मकान ढहा दिया है।
ये है पूरा मामला
शुक्रवार को 12 साल की मासूम से 2 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया  था। इसके बाद आरोपी बच्ची को जंगल में छोड़ गए थे। बच्ची रीवा जिला अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों की शिनाख्त भी कराई गई थी। दोनों आरोपी अतुल कुमार बढोलिया और रवि कुमार पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak