khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में हुआ हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में 5 एवं 6 जून  को अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम दौर का आयोजन श्री रविशंकर सक्सेना, मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। इसके अंतर्गत दिनांक 5 जून को पहले सत्र में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता तथा दूसरे सत्र में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिनांक 6 जून को *‘‘युवावर्ग पर सोशल मीडिया का प्रभाव’’* विषय पर वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  

बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने लिया भाग

हिंदी वाक् प्रतियोगिता में  बसंत कुमार शर्मा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (परिचालन) तथा श्रीमती ललिता राने, वरि अनुवाद अधिकारी, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जबलपुर निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। उक्त सभी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यालय के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री यू.के.सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री राज रंजन श्रीवास्तव,  राजभाषा अधिकारी, मुख्यालय ने किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak