khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल ने टिकिट चेकिंग कर कमाया करोड़ों का राजस्व


जबलपुर ।
पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक राजेश पाठक के निर्देशन में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्री गाडिय़ों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों के परिणामस्वरूप जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों पर चालू वित्तीय वर्ष के 2 माह अप्रैल एवं मई 2023 में कुल 3 लाख 49 हजार मामले पकड़े, और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 24 करोड़ 11 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है।
मुख्यालय सीसीएम स्कॉड
द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने पमरे से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाडिय़ों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 56 सौ प्रकरण से रेलवे ने 41 लाख  रुपये जुर्माना वसूल किया है।
जबलपुर मण्डल
टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाडिय़ों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 1 लाख 28 हजार प्रकरण से रेलवे ने 9 करोड़ 61 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
भोपाल मण्डल
मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाडिय़ों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 1 लाख 36 हजार प्रकरण से रेलवे ने 8 करोड़ 99 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
कोटा मण्डल
इसी प्रकार द्वारा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाडिय़ों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से  बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 80 हजार  प्रकरण से रेलवे ने 5 करोड़ 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak