khabar abhi tak

देखिए ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना के मृतकों एवं घायलों की तस्वीरें...शिनाख्ती करने रेलवे ने जारी किया लिंक


जबलपुर ।
ओडिशा के बहानगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में अपने रिश्तेदारों के ठिकाने के बारे में अभी भी अनजान लोगों के परिवारों की सुविधा के लिए, भारतीय रेलवे ने सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य/रिश्तेदार/मित्र और शुभचिंतक मृतक के फोटो के लिंक, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में निम्नलिखित विवरण का उपयोग करके पता लगा सकते हैं।

ओडिशा में दर्दनाक बहनागा रेल दुर्घटना में मृतकों की तस्वीरों का लिंक:


अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे यात्रियों की सूची का लिंक:

एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों का लिंक:

इस रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों/रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 चौबीसों घंटे काम कर रहा है. साथ ही, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाइन 139 का संचालन किया जा रहा है।  बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी 24x7 काम कर रहा है। नगर आयुक्त कार्यालय, भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहाँ से, वाहनों के साथ, लोगों को या तो अस्पताल या मुर्दाघर, जैसा भी मामला हो, के लिए निर्देशित किया जाएगा। सुविधा के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak