khabar abhi tak

माता-पिता के बीच सो रहे मासूम की दबने से हुई मौत...अस्पताल के स्टाफ को चाकू दिखाकर शव ले गए परिजन


इंदौर।
आज सुबह मंगलवार को इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक हादसा हो गया। जहां पर माता-पिता के बीच सो रहे एक ढाई महीने के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। इस मामले में खजराना पुलिस ने बताया कि जल्ला कॉलोनी निवासी तौफिक आज सुबह के वक्त अपने बच्चे को लेकर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। तौफिक ने डॉक्टरों को बताया कि उसके बेटे की सांसें नहीं चल रही है। इसके बाद कैजुअल्टी विभाग से डॉक्टरों ने बच्चे को सीधे इमरजेंसी वार्ड में रैफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। 

अस्पताल के स्टाफ को दिखाया चाकू

इस दौरान तौफिक ने बताया उसका बच्चा पूरी रात उसकी पत्नी और उसके बीच सो रहा था। संभवतः उसकी मौत दम घुटने से हो गई होगी। वहीं एमवाय अस्पताल के कर्मचारियो ने बताया कि तौफिक ने अपने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वे बच्चे का शव अपने साथ ले जाने लगे। तभी अस्पताल की सिक्योरिटी और नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें रोका तो तौफिक के साथ आए उसके दोस्त साहिल ने स्टाफ के सामने चाकू निकाल दिया और शव ले जाने के लिए धमकाने लगा। जिसके बाद वे दोनों अस्पताल से बच्चे का शव लेकर चले गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना खजराना पुलिस को दी गई है।

दूध पीने के बाद मुह से निकला खून

इस मामले में खजराना टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के बाद बच्चे के शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया है। वहीं पुलिस को माता-पिता से पूछताछ पर पता चला है कि आज सुबह लगभग सुबह 6.30 बजे के वक्त बच्चे ने मां का दूध पीया था। इसके बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak