khabar abhi tak

5वीं और 8वीं का गणित का पेपर हुआ निरस्त ...कल होना थी परीक्षा


जबलपुर।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कल 5वीं एवं 8वीं का होने वाला गणित का पेपर अचानक निरस्त कर दिया है। जिसका आदेश आज राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसमें लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से 5वीं वं 8वीं की 3 अप्रैल को होने वाली गणित विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी द्वारा बताया गया कि यह आदेश अभी कुछ पहले जारी किया गया है। यह  आदेश किन कारणों से जारी किया गया है इस बारे मंे अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। 

छात्र-छात्राओं में रोष

जानकारी के मुताबिक कल 3 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा महावीर जंयती का अवकाश घोषित किया गया है। जिसके चलते यह आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया होगा। वहीं एक दिन पहले सरकार द्वारा परीक्षा निरस्त किए गए आदेश के चलते छात्र-छात्राओंमें रोष व्याप्त हैं। इस संबंध में जब एक विद्यार्थियों से पूछा गया तो पहले  उसे यह जानकारी ही नहीं थी। बाद में जानकारी लगने पर बताया कि कल के गणित के पेपर की पूरी तैयारी कर ली गई थी। ऐसे में एक दिन पहले पेपर निरस्त करना कहा कि उचित बात है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak