khabar abhi tak

पुलिस ने दी सटोरिये के घर पर दबिश... भारी मात्रा में कैश और शराब हुई बरामद


जबलपुर. 
पुलिस ने  सटोरिये के घर पर दबिश दी. जहा से उन्हें भारी मात्रा में कैश और शराब बरामद की है . इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संजीवनी नगर सुश्री शोभना मिश्रा ने बताया की  चौकी प्रभारी धनवंत्री नगर सतीश कुमार झारिया के नेतृत्व में थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई.  नब्बे क्वाटर रेल्वे लाईन के किनारे संजीवनीनगर में मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना 54 वर्षीय  जग्गू उर्फ जगनारायण कोरी (पटैल)  निवासी संजीवनीनगर बताया,  कब्जे में रखा वीवो कम्पनी के मोबाइल को चैक करने पर सट्टा के लेन देन का रिकार्ड मिला जिसने पूछताछ पर  मोबाइल पर सट्टा लेना बताया एवं फोन-पे के माध्यम से रुपयों का लेनदेन करना स्वीकार करते हुए राहुल साहू निवासी मदर टेरेसा नगर  को सट्टा देना एवं अमित बर्मन, बबलू आसवानी , विमल रजक से सट्टा लेना बताया। मोबाइल चेक करने पर सट्टा का सम्पूर्ण लेन देन व्हाटस एप चैट में होना पाया गया । 

हजारो की शराब हुई बरामद 

पुलिस ने सटोरिए जग्गू के घर की तलाशी ली जहा से घर में अवैध रूप से 14 बाटल अंग्रेजी शराब जिसमें टीचर -1 बाटल, रेड लेवल- 1 बाटल, 100 पाईपर- 1 बाटल, वेट 69 - 4 बाटल, एमबी रम 2 लीटर की - 1 बाटल, आर एस कम्पनी 2 लीटर वाली-  1 बाटल, ओल्ड स्मगलर- 1 बाटल, एंटीक्यूटी- 1 बाटल , व्हाइट फोक्स- 1 बाटल, सटोनी वाईन -1 बाटल, काजू फैनी- 1 बाटल कीमती लगभग 22 हजार 500 रूपये की रखी मिलीं, आरोपी के कब्जे से उक्त 14 बाटल अंग्रेजी शराब एवं नगद 45 हजार 900 रूपये , स्क्रीनशॉट की 59 प्रति , 1 केलकुलेटर, वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट तथा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मदर टेरेसा नगर में दबिश देते हुए राहुल साहू उम्र 33 वर्ष को पकड़ा गया, मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा लेना पाया गया। पुलिस ने राहुल साहू के कब्जे से मोबाइल एवं नगद 60 हजार रुपए जप्त करते हुए पूछताछ कर अन्य सटोरियों की धरपकड़ जारी है। कार्यवाही के दोरान  चौकी प्रभारी धनवंत्री नगर उप निरीक्षक सतीश कुमार झारिया, आरक्षक रजनीश यादव एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह , राजेन्द्र विलौहा आदि की  भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak