khabar abhi tak

15 साल की लड़की को अगवाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत नाजुक

बांदा से सटे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में चार युवकों ने खेत से वापस लौट रही एक लड़की को अगवा कर उससे कथित रूप से बलात्कार किया। किशोरी की हालत नाजुक बतायी जाती है।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 15 साल की एक लड़की अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गई थी। शाम को वह खेत से अकेले घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि देर तक लड़की के वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच, वह बदहवास हालत में रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को परिजनों ने लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लड़की को इलाज के लिए भर्ती कराया। उनकी तहरीर पर कौशल किशोर, पुष्पेन्द्र राजपूत, अंकित और केश कुमार नामक व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार तथा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित लड़की की हालत नाजुक बतायी जाती है। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak