khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सली ढेर किए, मुठभेड़ अब भी जारी

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलवादी मारे गए हैं. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच सुबह 11 बजे हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं. एन्काउंटर अब भी जारी है. बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने गुरुवार को बताया, “भैरमगढ़ थाने के माड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए. साथ ही 11 हथियार भी मिले हैं. मुठभेड़ अब भी जारी है.”
मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे भैरामगढ़ थान क्षेत्र के जंगल वाले इलाके में हुई. उस वक्त विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम नक्सलवाद विरोधी अभियान चला रही थी. गर्ग ने बताया कि अभी तक नक्सलवादियों के 10 शव मिले हैं। मौके से 11 हथियार भी मिले हैं.
जानकारी के मुताबिक, “बीती रात पुलिस को इंद्रावती नदी के आसपास नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस दल को रवाना किया गया था, जिसके बाद यहां सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.”

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak