प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूपाताल निवासी 17 वर्षीय समीर खान एक गैरेज में काम करता है। बीती रात लगभग 11 बजे वह अपने साथी उमर उर्फ मुख्तार खान के साथ एलआईसी शराब दुकान पर गया था। उसी दौरान वहां राजा पटेल, लालू (जमुना प्रसाद पटेल) और राहुल कोरी खड़े थे। इन हमलावरों का मोहल्ले के ही शिब्बू खान से पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों को गलतफहमी थी कि समीर और उमर उनके विरोधी शिब्बू खान के साथी और सहयोगी हैं। इसी खुन्नस में आरोपियों ने दोनों युवकों को घेरकर गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर लालू और राहुल कोरी ने उमर खान पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमला होते देख बीच-बचाव करने के लिए समीर खान आगे आया तो उसपर भी चाकुओं से वार किए। खून से लथपथ दोनों युवकों को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फैजान और उस्मान ने दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत बनी हुई है।