khabar abhi tak

बेटे को फांसी के फंदे पर लटकते देख चीख पड़ी मां..!

जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत खेरमाई मोहल्ला सहजपुर में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बेटे अशोक कोल को फांसी के फंदे पर लटकते देख मां जयंतीबाई चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                           पुलिस के अनुसार खेरमाई मोहल्ला मेें रहने वाले अशोक कोल का भांजा राकेश बचपन से ही अपनी नानी के पास ही रह रहा है। यहां पर रहकर राकेश अपने मामा के साथ मजदूरी करता रहा। बीती रात राकेश अपने काम से घर लौटा और खाना खाकर कमरे में चला गया, देर रात राकेश ने पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह 9.30 बजे तक राकेश कमरे से बाहर नहीं आया, जिसपर मां जयंती बाई ने आवाज लगाई, जब कोई आहट नही मिली तो कमरे के अंदर पहुंची, जहां पर राकेश को फ ांसी के फंदे पर लटकते देख मां चीख पड़ी, आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने राकेश को देखा तो स्तब्ध रह गए। राकेश के फांसी लगाए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak