जबलपुर। सिहोदा गांव में मेन रोड पर एक हाईवा ने गांव के सुखलाल केवट को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक वाहन घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया है।
भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि सिहोदा में रहने वाले अभिषेक केवट ने सूचना दी कि उसके पिता सुखलाल केवट अपने भाई लाल सिंह केवट के साथ रहते थे। 4 नवम्बर को उसकी भांजी सारिका केवट ने उसे फोन कर बताया कि नानाजी सुखलाल घर से चाय पीने रिक्की केवट की चाय दुकान पैदल जा रहे थे। शाम लगभग 4-30 बजे रेलवे फाटक नहर के बीच रिक्की केवट की दुकान के सामने पहुचे, तभी सिहोदा तरफ से आ रहा हाईवा के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये नाना सुखलाल केवट को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नाना जी को सिर में चोट आने से मृत्यु हो गयी है। सूचना पर वह तुरंत रिक्की केवट की दुकान के पास पहुंचा, पिताजी सुखलाल केवट की मृत्यु हो चुकी थी। पिताजी को टक्कर मारने वाला हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एन 6173 वाहन छोड़कर भाग गया था।