पुलिस के अनुसार बालाघाट के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली साक्षी डोहरे निवासी रामपायली के आकाश तिरोड़ी निवासी गोरेघाट से करीब दो वर्षो से प्रेम संबंध चल रहे थे। जिसके चलते दोनों एक दूसरे के साथ मिलते रहे। इस बीच आकाश ने साक्षी से शादी के लिए कहा, जिसपर साक्षी ने इंकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए आकाश ने साक्षी से बदला लेने की ठान ली। पिछले दिन आकाश घूमने के बहाने साक्षी को बोदलकसा के जंगल में ले गया, जहां पर शादी की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आकाश ने साक्षी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव के पास ही बैठा रहा, आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह शौच के लिए गया था। इस बीच साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे बचाने के लिए उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन उस वक्त तक साक्षी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया, पीएम रिपोर्ट में आया कि साक्षी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार लिया।
बालाघाट। बालाघाट के रामपायली में रहने वाली युवती साक्षी की उसके प्रेमी आकाश तिरोड़ी ने शादी से इंकार करने पर बोदलकसा जंगल में गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लोगोंं को जानकारी दी कि साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।पुलिस ने मामले में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
balaghat