khabar abhi tak

धारदार हथियार से छात्र की हत्या


जबलपुर।
कुंडम थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कुंडेश्वर धाम तालाब पास कलारी के आगे हुई है। मृतक की पहचान अक्कू उर्फ आकाश (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला कटनी के ग्राम हल्का बोदा का रहने वाला था और कॉलेज में पढ़ाई करता था। मृतक के पिता लखन सिंह ने बताया कि आकाश गुरुवार को ही अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुंडम आया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कांभी रूप से घायल युवक को अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak