बताया गया है कि ममता दुबे उम्र 55 वर्ष अपने दामाद पवन दुबे 35 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से मंडला जाने के लिए निकली। पवन जब मानकसर्रा गांव में मां शारदा कृषि केंद्र के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान ममता का दुपट्टा अचानक मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। महिला के गिरने से मोटरसाइकिल चला रहे पवन का भी संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पवन को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। पवन का उपचार किया गया। सूचना मिलने पर घंसौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जबलपुर। जबलपुर के बरगी से मंडला रोड पर मानकसर्रा गांव में आज शाम 5 बजे के लगभग एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर दामाद के साथ बाइक पर बैठकर मंडला जा रही महिला का दुपट्टा पहिए में फंस गया, जिसके चलते महिला व दामाद दोनों बाइक सहित गिरकर घिसटते चले गए। हादसे में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दामाद के शरीर पर गंभीर चोटें आई है।
Tags
jabalpur