khabar abhi tak

मंडला में पकड़े गए शातिर चोरों से जबलपुर में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा,

 

जबलपुर/मंडला। मंडला पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने जबलपुर, डिंडौरी व मंडला में की गई चोरी की वारदातें करना बताया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए का माल बरामद किया है। 

                            पुलिस के अनुसार सूरजपुरा निवासी कमलेश धुर्वे पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर काम से ग्राम अहमदपुर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे लौटे तो घर के मुख्य गेट और दरवाजे का ताला टूटा मिला। पेटी में रखी चांदी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और 2 हजार रुपए नकद गायब थे। महाराजपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस को दो बाइक पर पांच संदिग्धों के घूमने  की खबर मिली, जिसपर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदातें करना स्वीकारा, पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने जबलपुर के बरेला सहित आसपास क्षेत्र में की गई चोरी की वारदातें करना बताया। इसके अलावा डिंडौरी में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। 

बालाघाट के है शातिर चोर-

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी करन धुर्वे 20 वर्ष, विजय मरावी 28 वर्ष, मनोज धुर्वे उर्फ किशन 25 वर्ष व अरबेद उर्फ भूपेंद्र धुर्वे 23 वर्ष बालाघाट के परसवाड़ा स्थित शेरवार के रहने वाले है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के गहने, नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामान की कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak