जबलपुर। एमपी के जबलपुर में आज कंट्रोल रुम में गुम हुए मोबाइल फोन पाकर धारकों के चेहरे खिल उठे। उन्हे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री निकिता सिंह की उपस्थिति में 86 मोबाईल बरामद कर सुपुर्द किए है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें तथा पोर्टल पर पंजीकृत कराएं। यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे। एसपी ने कहा कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें। व्हाट्स पर आयी किसी भी प्रकार की .ड्डश्चद्म फाईल को डाउनलोड/इंस्टाल न करें। अपनी बैंक खातो संबंधी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी प्रकार के लालच में आकर किसी से भी साक्षा न करे। सायबर ठगो द्वारा गेमिंग का पैसा आने पर कमीशन देने, व्यापार बढाने एवं नौकरी देने जैसे लालच देकर खातो की जानकारी मांगी जाती है।