छात्राओं ने अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार करने, जाति को लेकर टिप्पणी करने और अनुचित गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधीक्षिका के व्यवहार के कारण छात्रावास में रहना और पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। छात्राओं ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं। पहले भी शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि विरोध करने वाली कई सीनियर छात्राएं दूसरे छात्रावास में जा चुकी हैं। अब वे भी अधीक्षिका को हटाने की मांग कर रही हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर जिला मुख्यालय आते समय स्कूल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस वजह से उनकी एक दिन की पढ़ाई छूट गई।
अधीक्षिका ने कहा, शिक्षकों ने रची है साजिश-
सिंधिया चौकसे ने छात्राओं के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिक्षक उनसे जलन रखते हैं और उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। छुट्टियों से लौटने के बाद उन्हें प्रभार न देना पड़े, इसलिए छात्राओं के जरिए शिकायत कराई गई है।
कलेक्टर बोले- जांच के बाद होगी कार्यवाही-
कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने बताया कि छात्राओं और कुछ पालकों ने अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर शिकायत दी है। मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।