khabar abhi tak

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 4.145 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर. रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.145 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 3 हजार 625 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जीआरपी पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से गांजे के चार पैकेट मिले। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 4.145 किलोग्राम निकली। आरोपी मादक पदार्थ के परिवहन और कब्जे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अचिन कुमार दुबे उर्फ कल्लू (35), निवासी ग्रीन सिटी, ड्रीमलैंड फेस-1, मदनमहल, जबलपुर के रूप में की है। उसे गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में की गई। इसमें एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, आनंद यादव, कृष्णकांत तिवारी, गोपाल, रविकांत, परशुराम और अरुण तिवारी के साथ सीआईबी के प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं आरक्षक भवानी सिंह की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak