जबलपुर। मध्य प्रदेश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 से 30 नवंबर तक आयोजित होंगी, जबकि कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 21 से 30 नवंबर तक चलेंगी। 11वीं-12वीं की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक और 9वीं-10वीं की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी।
परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए होगी कक्षा
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार परीक्षा से पहले संबंधित विषय की तैयारी के लिए कक्षा का संचालन किया जाएगा। 18 नवंबर को कक्षा 11वीं के विद्यार्थी इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेज, राजनीति शास्त्र और जीव विज्ञान की परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और एलीमेंट्री विषयों के प्रश्नपत्र होंगे।
19 नवंबर को 11वीं के विद्यार्थी संस्कृत और उर्दू, जबकि 12वीं के विद्यार्थी एनएसक्यूएफ के सभी विषयों की परीक्षा देंगे। 20 नवंबर को 11वीं की एनएसक्यूएफ विषयों और 12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी।
11वीं-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम
21 नवंबर: 11वीं- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और एनिमल हसबेंडरी आदि। 12वीं- भूगोल, व्यवसाय अध्ययन और क्रॉप प्रोडक्शन।
23 नवंबर: 11वीं- रसायन शास्त्र, इतिहास और लेखाशास्त्र आदि। 12वीं- अंग्रेजी।
25 नवंबर: 11वीं- अंग्रेजी। 12वीं- इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेज, राजनीति शास्त्र और जीव विज्ञान।
26 नवंबर: 11वीं- हिंदी। 12वीं- संस्कृत और उर्दू।
27 नवंबर: 11वीं- भूगोल और व्यवसाय अध्ययन। 12वीं- गणित।
28 नवंबर: 11वीं- गणित। 12वीं- समाजशास्त्र।
30 नवंबर: 11वीं- समाजशास्त्र। 12वीं- रसायन शास्त्र, इतिहास और एलीमेंट्री ऑफ साइंस एंड मैथ्स।
9वीं-10वीं की परीक्षा 21 नवंबर से
कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
21 नवंबर: 9वीं- संस्कृत। 10वीं- सामाजिक विज्ञान।
23 नवंबर: 9वीं- अंग्रेजी। 10वीं- गणित।
25 नवंबर: 9वीं- सामाजिक विज्ञान। 10वीं- विज्ञान।
26 नवंबर: 9वीं- हिंदी। 10वीं- संस्कृत और उर्दू।
27 नवंबर: 9वीं- एनएसक्यूएफ के सभी विषय। 10वीं- हिंदी।
28 नवंबर: 9वीं- विज्ञान। 10वीं- एनएसक्यूएफ के सभी विषय।
30 नवंबर: 9वीं- गणित। 10वीं- अंग्रेजी।
परीक्षा के बाद अगले दिन होगी विषय की तैयारी
संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के बाद अगले दिन उसी विषय की तैयारी के लिए कक्षा का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाए। परीक्षा अवधि में सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव नहीं होगा।
प्रायोगिक विषयों और टाइम टेबल में शामिल नहीं किए गए विषयों की परीक्षाएं 21 से 30 नवंबर के बीच संबंधित स्कूलों के प्राचार्य अपने स्तर पर आयोजित करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
