khabar abhi tak

मरीज को छोड़कर जा रही 108 एंबुलेंस का स्टेयरिंग टूटा, बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुसी

जबलपुर। पाटन के कुछ दूरी पर आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब तेंदूखेड़ा वन डिपो के पास 108 एम्बुलेंस का ज्वाइंट टूट गया। जिससे एम्बुलेंस के बे्रेक व स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया और बेकाबू होकर भागते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। घटना के बाद जबलपुर-दमोह रोड पर अफरातफरी मच गई थी। पायलट की सूझबूझ से वाहन पलटने और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के समय एंबुलेंस में चालक के अलावा कोई नहीं था।

                           बताया गया है कि 108 एंबुलेंस के पायलट कृष्णा यादव आज सुबह दस बजे के लगभग एक महिला मरीज को लेकर तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचा, जहां पर मरीज को सुरक्षित छोडऩे के बाद वे अकेले एंबुलेंस सेलौटा, जब वह तेंदूखेड़ा से करीब 4 किलोमीटर दूर वन विभाग डिपो के पास अचानक तेज आवाज के साथ आगे के पहियों के बीच लगा स्टीयरिंग जॉइंट टूटकर अलग हो गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। पायलट कृष्णा यादव को झटका लगा और वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। ब्रेक भी काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने पूरी ताकत से स्टीयरिंग को सड़क किनारे की ओर मोड़ा। जिससे एम्बुलेंस एक गडढे में जा घुसी, दुर्घटना में किसी को चोटें नहीं आई लेकिन राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल के पास ही अंधा मोड़ और पुलिया है। इस मार्ग से सुबह स्कूली बच्चे तेंदूखेड़ा पढऩे आते हैं। दमोह, जबलपुर, छतरपुर और टीकमगढ़ की यात्री बसें भी इसी समय यहां से गुजरती हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन को बाहर निकाला गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak