khabar abhi tak

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

 नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी. यह जुलाई 2026 के संशोधन से जुड़ी है. इससे पहले अप्रैल में DA और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी मंजूर हुई थी, जिससे दर मूल वेतन का 60% हो गई थी. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (डीए/डीएआर) के लिए 10,016 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है.

साल में दो बार होता है संशोधन

सरकार जनवरी और जुलाई में DA और DR की समीक्षा करती है. DA कर्मचारियों को, जबकि DR पेंशनभोगियों को बढ़ती कीमतों के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है.



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak