khabar abhi tak

बरेला में चोरों का आतंक, सूने मकानों को बनाया निशाना, दो घरों से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

जबलपुर। बरेला थानान्तर्गत ग्राम परतला में चोरों ने एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने घरों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पार कर दिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

                         पुलिस के अनुसार सुनील डुमार निवासी परतला एचपी गैस प्लांट में काम करते हैं। वे अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गए थे। अगले दिन सुबह उनके पड़ोसी ने फोन कर घर के पीछे खाली पर्स और बर्तन पड़े होने की सूचना दी। वापस आकर देखने पर पता चला कि सुनील और उनके बड़े भाई संजय के कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से टीवी, होम थिएटर, सोने की पांचाली, चांदी के जेवर, पीतल-कांसे के बर्तन और 7 हजार रुपये नकद गायब थे। इसी तरह गांव की माया डुमार कुछ दिन पहले घर में ताला लगाकर जबलपुर स्थित अपनी बहू के पास गई थीं। इस दौरान चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब वे घर आई तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है, घर के अंदर रखी आलमारी से सोने के झुमके, चांदी की पायल, करधन और कांसे की 7 थालियां नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकेपर पहुंच गई और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak