जबलपुर। विश्वविख्यात संगमरमरी वादियों से घिरे भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव पर संगीत सरिता बहेगी। आगामी 24 से दो दिनों तक होने वाले इस महोत्सव में देश के नामी संगीतज्ञ शामिल होने जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश शासन की ओर से नर्मदा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह महोत्सव धुआंधार जलप्रपात से लगे इलाके में किया जा रहा है। महोत्सव में लोक एवं भजन गायक सुनील लोधी, भक्ति गीत एवं पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा, गायिका अरूणिता कांजीलाल और सूफी एवं पार्श्व गायिका जसविंदर नरूला अपनी स्वर लहरियां बिखेरेंगी।
