बताया गया है कि बरेला के ग्राम बम्हनी तिराहे प्रदीप साहू व उनके परिजन पिंकी साहू, संध्या साहू, जगदीश साहू पर प्राणघातक हमला किया गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल पर भी चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों में जनपद सदस्य रामेश्वर साहू अपने तीन भाइयों प्रहलाद साहू, लखन साहू, दिनेश साहू व अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। इस झगड़े का मुख्य कारण मुख्य कारण मूर्ति स्थापना का विवाद बताया जा रहा है। गांव में पिछले 50 वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जबकि पिछले 4-5 वर्षों से रामेश्वर साहू 51 फीट की काली जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इस वर्ष युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल व ग्रामीणों द्वारा उसके पास ही दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने और चंदे व समिति को लेकर तनातनी चल रही थी। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज एसपी आफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं की गई तो बरेला थाना का घेराव कर प्रदर्शन करेगें, चकाजाम किया जाएगा।