khabar abhi tak

​सुई-धागे से रचा भविष्य, प्रतिभा की चमक से रोशन हुआ दीपोत्सव परिधान उत्सव



जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय में आज स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित वस्त्रों की अनूठी प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग संभाग के अतिरिक्त संचालक व प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, संभागीय सलाहकार प्रो. अरुण शुक्ल, प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, प्रशिक्षक जीनत खानम, डॉ. ए.सी. तिवारी, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. विभा निगम, डॉ. तृप्ति उकास, डॉ. संघप्रिया तिवारी तथा डॉ. तरुणेन्द्र साकेत मौजूद रहे। इस दौरान द्रोपती कुशराम, वर्षा टांडिया, बिमलेश आदिवासी एवं सोना चौधरी ने खुद तैयार किए गए कपड़ों को पहनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

​प्रशिक्षक ने सिखाई वस्त्र निर्माण की व्यावहारिक तकनीक

​विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को परिधान रेखांकन, कटिंग, सिलाई, रंग संयोजन तथा कपड़ों की आधुनिक फिनिशिंग के तकनीकी गुर सिखाए गए। विद्यार्थियों ने पारंपरिक और समकालीन शैलियों का मेल कराकर त्योहार के अनुरूप नए रूप दिए। शिक्षकों ने कहा कि हुनर आधारित इस तरह का अभ्यास युवाओं को पढ़ाई के साथ ही स्वावलंबी बनने की वास्तविक राह दिखाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak