khabar abhi tak

जबलपुर के आईआईएस अधिकारी विकल्प रंजन शुक्ल का रायपुर में निधन



जबलपुर। जबलपुर निवासी भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और रायपुर आकाशवाणी के समाचार संपादक विकल्प रंजन शुक्ल का शनिवार को छत्तीसगढ़ के नारायणी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक देहावसान हो गया। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान दूरदर्शन के साथ-साथ भारत सरकार की प्रमुख प्रचार संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी थीं। लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक तथा सरकारी मीडिया तंत्र में कार्य करने वाले शुक्ल के निधन पर मीडिया व साहित्यिक जगत ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रायपुर में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak